अक्षय तृतीया के अवसर पर पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर पर्यावरण जन-जागरण अभियान सप्ताह हवन एवं पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ.

किशनगंज. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर पर्यावरण जन-जागरण अभियान सप्ताह हवन एवं पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय सह संयोजक देवदास के नेतृत्व में जिले विभिन्न मुहल्लों एवं बस्तियों में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इसके तहत बताया गया कि पर्यावरण स्वच्छ होगा तभी हमारा जीवन स्वस्थ रह सकता है. सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग ना हो, पेड़ लगाए, पानी बचाएं एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने इत्यादि के संबंध लोगों को जागरूक किया गया. उल्लेखनीय है विगत 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर को शहर के खिखीरवस्ती मझिया से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में जन-जागरण अभियान का शुभारंभ पौधारोपण सह समारोह के साथ शुभारंभ हुआ था. इस अभियान में केशव प्रभात शाखा के स्वयंसेवक, पर्यावरण प्रेमी गायत्री परिवार के हरिश्चंद्र एवं उनके साथी नगर पर्यावरण संयोजक राकेश तथा केशव प्रभात शाखा मछिया के कार्यकर्ता बंधुओं के सक्रियता से सफल हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >