लोहारपट्टी रोड में लगने वाले जाम से लोगों को राहत नहीं

लोहारपट्टी रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत नहीं

किशनगंज.

शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल लोहारपट्टी रोड में शहर में उक्त जगह पर सड़कों पर सब्जी मंडी लगाया जाता है. सुबह से ग्यारह बजे तक सब्जी मंडी लगाई जाती है. इस वजह से आए दिन सुबह ग्यारह बजे तक जाम की वजह से लोगो को दो चार होना पड़ता है. वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है लेकिन कोई निदान नहीं मिल पाता है. इसी सड़क से होकर कई स्कूल, गैस गोदाम के वाहन गुजरते है. साथ ही मोतीबाग व तेउसा जाना वाली महत्पूर्ण सड़क है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लोगो का कहना है कि जब बगल में सब्जी मंदी है तो वहां बाजार के अंदर दुकान न लगाकर रोड पर दुकान लगाई जाती है. स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >