किशनगंज में पौआखली में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

Kishanganj Road Accident: किशनगंज के पौआखली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सावरडांगी में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और परिजनों में कोहराम छा गया.

Kishanganj Road Accident: पौआखली थाना क्षेत्र के सावरडांगी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

टक्कर इतनी भीषण कि सड़क पर दूर जा गिरे युवक

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दो बाइक आमने-सामने आ गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण टक्कर बेहद खतरनाक साबित हुई.

हादसे में घायल युवकों की पहचान रफीक आलम और मोहम्मद असगर के रूप में हुई है. टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और परिजनों ने राहत कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को आनन-फानन में किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बतायी. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

अस्पताल में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घायल युवकों को एम्बुलेंस के जरिए बाहर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं.

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में तेज रफ्तार बाइक और लापरवाही से ड्राइविंग बड़ी समस्या बनती जा रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान और सख्त निगरानी की मांग की है.

Also Read: इलाज की उम्मीद लेकर आए परिजन, PMCH में ठगी के हुए शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >