बालूबाड़ी महादलित टोला में होगा डीएम का दौरा, तैयारी जोरों पर

बालूबाड़ी महादलित टोला में होगा डीएम का दौरा, तैयारी जोरों पर

पौआखाली. डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर ठाकुरगंज प्रखंड की रसिया पंचायत स्थित बालूबाड़ी महादलित टोला में आज भीम समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित विकास मिशन की गाड़ी को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल राज का दौरा होने जा रहा है. इस दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियों में जुटा है. खासकर ठाकुरगंज के बीडीओ अहमर अब्दाली के नेतृत्व में बीपीआरओ, मनरेगा पदाधिकारी, महादलित विकास मिशन से जुड़े पदाधिकारियों और पंचायत स्तर के कर्मियों द्वारा सतही स्तर पर मैराथन भाग दौड़ जारी है. सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, शौचालय, भूमि, सामुदायिक भवन से लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, छात्रवृति सहित महिलाओं को स्वाबलंबन बनाने वाली तमाम तरह की योजनाओं पर द्रुतगति से कार्य जारी है. इन योजनाओं का टोलावासियों को लाभ मिलने जा रहा है. जिलाधिकारी के आगमन को लेकर बालूबाड़ी टोला में उत्साह का माहौल है. पूरा टोला चकाचक नजर आ रहा है. बीडीओ अहमर अब्दाली स्वयं की देखरेख में सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पंचायत के मुखिया फुलेश्वर प्रसाद सहित वार्ड सदस्य इसमें लगातार सहयोग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >