हथियार के बल पर बदमाशों ने व्यापारी से छीने 6.50 लाख

किशनगंज में अपराधियों ने हथियार के बल पर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तुलसिया-आमबाड़ी पथ पर मक्का व्यापारी से 6.50 लाख रुपये छीन लिये

किशनगंज : अपराधियों ने हथियार के बल पर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तुलसिया-आमबाड़ी पथ पर मक्का व्यापारी से 6.50 लाख रुपये छीन लिये. मक्का व्यापारी सुबह 7.30 बजे अपने गांव गढ़ी बस्ती तुलसिया से बेटे के साथ बाइक से लोहागड़ा हाट जा रहे थे, तभी तीन की संख्या में बाइक पर सवार अपराधियों ने व्यापारी मो रहीमुद्दीन को रोका एवं रुपये से भरा बैग छीन लिया. हल्ला करने पर लोग वहां पहुंचे, लेकिन मौके से फरार हो चुके थे़ जानकारी के अनुसार, मक्का व्यापारी रहीमुद्दीन बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर मक्का खरीदने लोहागड़ा हाट की तरफ निकले थे, जहां अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया एवं रुपये छीन लिये. सूचना मिलने पर एसडीपीओ जावेद इकबाल अंसारी व बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने बताया कि मामला लूट का ही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >