घर से लाखों की चोरी

खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोरों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम, लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी की किशनगंज: चोरों ने शादी में गये शहर के तेघरिया सप्तऋषि भवन के पीछे स्थित सुमित जालान के मकान की खिड़की तोड़ कर बुधवार के दिन को ही लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ […]
खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोरों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम, लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी की
किशनगंज: चोरों ने शादी में गये शहर के तेघरिया सप्तऋषि भवन के पीछे स्थित सुमित जालान के मकान की खिड़की तोड़ कर बुधवार के दिन को ही लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. स्थानीय पुलिस ने मकान मालिक के स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
मिली जानकारी के अनुसार सुमित जालान सपरिवार अपने चचेरी बहन की शादी में सिलीगुड़ी गये हुए थे. रात्रि में दुकान बंद कर जब एक स्टाफ सोने आया तो घर में बिखरा सामान देख वे भौचक रह गये.
चोर खिड़की का ग्रील तोड़ कर मकान में दाखिल हुए थे और आलमारी के सेफ में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर ली. हालांकि समाचार प्रेषण तक मकान मालिक शादी समारोह से घर नहीं लौटे थे.
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










