248 लीटर बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

248 लीटर बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कोचाधामन. एसपी सागर कुमार झा के निर्देश पर कोचाधामन पुलिस द्वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चरघरिया चेक पोस्ट के निकट एक मारुति सुजुकी कार से भारी मात्रा में विदेशी बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बहिकोल सड़क पर मारुति सुजुकी बीआर 09 जे 7611 से 248 लीटर विदेशी बीयर बरामद की है. मारुति सुजुकी कार बहादुरगंज की ओर से अररिया की ओर जा रही थी. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मनीष कुमार ग्राम मलपुर व अनिल यादव ग्राम बरदोहा तुर्की, दोनों वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र निवासी है. इनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार,रवि रंजन, हिटलर कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >