Khagaria ,फनगो हाल्ट के पास युवक पिस्तौल बरामद,परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

फनगो हाल्ट के पास युवक पिस्तौल बरामद,परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

अलौली खगड़िया से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट,

चौथम थाना क्षेत्र के सोहरबा गांव निवासी कामों यादव के 35 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव को बदला घाट के समीप फनगो हाल्ट के पास ग्रामीणों ने एक देशी पिस्तौल एवं तीन जिंदा गोली के साथ पकड़कर मानसी थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या-110/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.घटना के बाद मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है. गिरफ्तार युवक के भाई नीतीश कुमार ने खगड़िया पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई बदला घाट के समीप मक्का खरीद-बिक्री का कारोबार करता है।पुरानी पैसों की लेन-देन की रंजिश के कारण साजिश के तहत उनके भाई के मोटरसाइकिल की डिक्की में पिस्तौल रख दिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया गया.परिजनों के अनुसार, घटना के समय पहले सहरसा जिले के सलखुआ थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया था, जहां जांच-पड़ताल के बाद युवक को छोड़ दिया गया.लेकिन बाद में ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर मानसी थाना पुलिस को सौंप दिया गया,जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं.इधर, मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके.फिलहाल, यह मामला अवैध हथियार बरामदगी और आपसी रंजिश के आरोपों के बीच उलझ गया है, जिस पर पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आ पाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >