14 से बंद होगा नाव पुल पर परिचालन

Published at :11 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
14 से बंद होगा नाव पुल पर परिचालन

खगडि़या. जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम राजीव रोशन ने डुमरी पुल के बगल में बनाये गये नाव पुल पर आवागमन रोकने का आदेश जारी किया है. दोनों एसडीओ को डीएम ने पत्र लिख कर 14 मई से नाव पुल पर छोटे वाहनों व आमलोगों के परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाने […]

विज्ञापन

खगडि़या. जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम राजीव रोशन ने डुमरी पुल के बगल में बनाये गये नाव पुल पर आवागमन रोकने का आदेश जारी किया है. दोनों एसडीओ को डीएम ने पत्र लिख कर 14 मई से नाव पुल पर छोटे वाहनों व आमलोगों के परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंता के जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एनएच 107 अवस्थित डुमरी नौका पुल पर आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. दोनों अभियंताओं ने आठ मई को सौंपे जांच रिपोर्ट में कहा था कि नाव को जोड़कर बनाया गया पुल तकनीकी आधार पर सही है. नदी के जलस्तर बढ़ने से इन्होंने आवागमन को असुरक्षित बताया था. इधर, डीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन