भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक, चुनाव की तैयारी पर चर्चा

भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक, चुनाव की तैयारी पर चर्चा

बरारी विवाह भवन काढ़ागोला प्रांगण में बरारी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की साह की अध्यक्षता में मंडल कार्य समिति की बैठक हुई. पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी, विधानसभा प्रभारी शंभूनाथ चौधरी, रामनाथ पांडे, गौरीशंकर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. बरारी विधानसभा भाजपा की झोली में जाय यह मंशा होनी चाहिए. मन की बात कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे तो यह ठीक नहीं पीएम मन की बात जरूर सुने. वह भी बूथ कमेटी के आवास पर पूर्व विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में छह मंडल बनाया गया है. भाजपा कार्यकर्ता महेन्द्र चौधरी ने कई मामलों में अपनी नाराजगी बैठक में दर्ज करायी. जिला मंत्री रामनाथ पाण्डे, गौरीशंकर चौधरी, दिनेश जयसवाल, पंचानंद झा, विक्की कुमार, सरदार अर्जन सिंह, उमेश चौरसिया, विकास तिवारी, राकेश रौशन, गौतम भगत, महेश चौधरी, मनोज गुप्ता, राजकुमार पंडित, रविन्द्र यादव, प्रो विनोद प्रसाद यादव, रंजीत चौधरी, हेमंत चौहान, अखिलेश सिंह, महेन्द्र चौधरी, वरुण झा, कृष्णमोहन साह, विनोद भारती सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >