आग लगने से चार परिवारों का घर जला, लाखों का नुकसान

आग लगने से चार परिवारों का घर जला, लाखों का नुकसान

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के केहुनिया केवट टोला गांव में मंगलवार को अपराह्न तकरीबन चार बजे घर में खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख हो गया. इसमें लाखों रुपए कि क्षति पहुंची है. प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनिया पंचायत के मुखिया अब्दुल हनान पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी, पैक्स अध्यक्ष विजय केवट ने बताया कि केहुनिया पंचायत के वार्ड संख्या आठ केवट टोला केहुनिया गांव में खाना बनाने के क्रम में अचानक आग लगने से सूरज केवट और सुन्दर केवट दोनों पिता रघु केवट, निरंजन केवट पिता ठाकुर केवट, नागेन्द्र केवट पिता तिलक केवट सभी साकिन केवट टोला केहुनिया निवासी का दमकल पहुंचने के पूर्व सारा समान सहित चार घर जलकर राख हो गया. अग्नि पीड़ित परिवार ने शीघ्र जांच कर मुआवजा कि मांग जिला पदाधिकारी से किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >