मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने पर जिलाधिकारी से की शिकायत

मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने पर जिलाधिकारी से की शिकायत

न्यायालय के आदेश की अवहेलना का मामला, पैक्स चुनाव से पहले रौतारा पंचायत के दो ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र के दो ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़े जाने को लेकर जिला पदाधिकारी से शिकायत की है. इस संबंध में आवेदन देकर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कोढ़ा व रौतारा पैक्स अध्यक्ष पर मिलीभगत कर आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है.

आवेदक खोबेब आलम पिता अब्बास व विकास मंडल पिता नारायण मंडल, निवासी रौतारा थाना, जिला कटिहार ने अपने आवेदन में बताया है कि सहायक निबंधक सहयोग समितियां कटिहार ने अपील वाद संख्या 378/2024 में 11 दिसंबर 2024 को पारित आदेश के बावजूद अब तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया है. आवेदकों का आरोप है कि सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कोढ़ा व रौतारा पैक्स अध्यक्ष की मिलीभगत व षड्यंत्र के कारण न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

इन दोनों ग्रामीणों ने बताया कि रौतारा पंचायत में आठ अप्रैल 2026 को पैक्स चुनाव के लिए नॉमिनेशन की तिथि निर्धारित की गयी है, जिसकी सूचना रौतारा ग्राम वासियों को नहीं दी गयी है. इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि जिला सहकारी पदाधिकारी कटिहार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कोढ़ा व प्रखंड विकास पदाधिकारी कोढ़ा को भी सूचनार्थ व आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >