आबादपुर बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित नील सरस्वती देवी मंदिर बेलवा में भाजपा आबादपुर मंडल कार्यसमिति की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई. अध्यक्षता आबादपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने की. बलरामपुर विधानसभा प्रभारी सोवन दास एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरुण कुमार झा, विधानसभा संयोजक मीहीर मुखर्जी, जिला उपाध्यक्ष रवि साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. बैठक के दौरान पार्टी संगठन विस्तार व बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किये गये. मौके पर पार्टी नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही. साथ ही अधिकाधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन का परचम लहराने का भरोसा जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
