जेल में कैदियों से वसूली जाती है रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 4:03 AM
कटिहार : कटिहार मंडल कारा इन दिनों काफी चर्चे में है. बीते शनिवार को मंडल कारा से वायरल हुए वीडियो ने मंडल कारा व उसमें तैनात कर्मियों की पोल खोल कर रख दी है. वायरल वीडियों के आलोक में राज्य सरकार के निर्देश पर डीआइजी जेल नीरज झा सोमवार को कटिहार मंडल कारा पहुंचे व […]
कटिहार : कटिहार मंडल कारा इन दिनों काफी चर्चे में है. बीते शनिवार को मंडल कारा से वायरल हुए वीडियो ने मंडल कारा व उसमें तैनात कर्मियों की पोल खोल कर रख दी है. वायरल वीडियों के आलोक में राज्य सरकार के निर्देश पर डीआइजी जेल नीरज झा सोमवार को कटिहार मंडल कारा पहुंचे व सघन चेकिंग की. साथ ही वायरल हुए वीडियो को लेकर विचाराधीन कैदियों सहित कई सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की. वीडियो वायरल मामले की जांच के दायरे में कटिहार जेल सुपरीटेंडेंट से लेकर कई कर्मी तक आ सकते हैं. इन दिनों मंडल कारा की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.
आये दिन वहां से कैदी के परिजन से रंगदारी की मांग की जाती है. परिजनों की ओर से असमर्थता जताये जाने पर उसकी पिटायी की जाती है. और यह सभी कहीं न कहीं कारा प्रशासन की मिलीभगत से होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










