कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के पश्चिम तरफ एक चाय की दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद करने के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज लक्ष्मण पांडे दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव का निवासी बताया गया है. दरअसल दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्मनाशा बाजार के पश्चिम तरफ एक चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने जब उक्त दुकान में छापेमारी की, तो दुकान में छुपा कर रखा गांजा बरामद कर लिया गया. पुलिस बरामद गाजे को जब्त कर थाने ले आयी, साथ ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया. वजन कराने पर गांजा दो किलो सौ ग्राम पाया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी सदानंद कुमार मौके पर मौजूद रहे. इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कर्मनाशा बाजार स्थित चाय की एक दुकान से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है. चाय दुकान की आड़ में दुकानदार गांजा बेच रहा था. मामले में धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
चाय की दुकान पर छापेमारी में दो किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा बाजार के पश्चिम तरफ एक चाय की दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद करने के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.
