शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार

7.4 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप से पुलिस ने शनिवार की देर रात 7.4 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में मोनू कुमार ग्राम कुल्हड़िया व आकाश कुमार ग्राम मौहरिया दोनों थाना दुर्गावती निवासी बताये जाते हैं. दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लेकर धंधेबाज बिहार सीमा में ला रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी और जैसे ही बाइक सवार यूपी से शराब लेकर बिहार सीमा में पहुंचे, पुलिस में उन्हें खजुरा गांव के समीप रोक लिया. तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से 7.4 लीटर शराब बरामद की गयी. शराब बरामद होते ही पुलिस ने शराब सहित बाइक को जब्त कर थाने ले आयी तथा आवश्यक कार्रवाई कर दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >