कैमूर में छत की मरम्मत कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को लगा 440 वोल्ट का झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

Kaimur Current Death : रामपुर के ठकुरहट गांव में छत पर काम करते समय 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से 45 वर्षीय कन्हैया पासवान की मौत हो गई। गांव में शोक का माहौल है।

Kaimur Current Death : कैमूर के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र स्थित आरडी-184 के ठकुरहट गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. मकान की छत की मरम्मत कर रहे 45 वर्षीय कन्हैया पासवान की 440 वोल्ट के एलटी विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

बारिश के कारण छत की कर रहे थे मरम्मत

जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण कन्हैया पासवान के मकान की छत से पानी का रिसाव हो रहा था. रिसाव रोकने के लिए वह छत पर सीमेंट लगाने का काम कर रहे थे. बताया जाता है कि काम पूरा करने के बाद जैसे ही वह खड़े हुए, मकान के ऊपर से गुजर रहे 440 वोल्ट के एलटी बिजली के तार की चपेट में आ गए. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार और डॉ. अक्षय कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बावजूद परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें निजी वाहन से सदर अस्पताल लेकर गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

गांव में पसरा मातम

कन्हैया पासवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय लोग बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जता रहे हैं.

Also Read: कैमूर: मोहनिया चेकपोस्ट पर आधी रात SP की बड़ी रेड, अवैध वसूली में चार सैप जवान समेत 9 गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raju kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >