भभुआ के एसवीपी कॉलेज में नए छात्रों के लिए परिचय सत्र का आयोजन, खुला ज्ञान का द्वार

सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में नए स्नातक प्रथम खंड के छात्रों के लिए दीक्षारंभ छात्र उत्प्रेरण कार्यक्रम का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा. कला संकाय के विभागों में परिचय सत्र आयोजित किए गए, जहाँ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ में स्नातक प्रथम खंड के नवागंतुक छात्रों के लिए चल रहे सात दिवसीय दीक्षारंभ छात्र उत्प्रेरण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को कला संकाय के सभी विभागों में परिचय सत्र आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में दी गयी. छात्रों ने उत्साह के साथ कक्षाओं में भाग लिया और शिक्षकों से विषय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की.

कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विषय के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है. इधर दूसरे दिन विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं आचार्यों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विषय के पाठ्यक्रम और अध्ययन की पद्धति से अवगत कराया. शिक्षकों ने कहा कि कार्यक्रम को रचनात्मक एवं नवीन शिक्षण उपागमों के माध्यम से संचालित किया जायेगा. विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन संबंधित विषय से जुड़ी एक नई स्किल सिखाने की भी योजना है, ताकि वे विषय को गहराई से समझ सकें और उच्च स्तर पर अध्ययन के लिए तैयार हों.

कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. मुकेश, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. सीताराम पंडित, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. आशीष कुमार दुबे, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. प्रियंका मिश्रा, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय, डॉ. संगीता सिंह सहित उर्दू, संस्कृत और राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल एसपी शर्मा ने किया संचालन अखिलेंद्र तिवारी ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >