कैमूर में मारपीट मामले में रामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नामजद आरोपित गिरफ्तार

रामगढ़ के सेनिसराय में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Kaimur News : कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को मोहनियां न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया.

बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 216/26 दर्ज किया गया है. आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 126(2), 117(2), 109(1), 351(2), 351(3), 352 तथा 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है.

सेनी सराय गांव के हैं दोनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सेनी सराय गांव निवासी 28 वर्षीय शंभू यादव, पिता सुनील सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह तथा 32 वर्षीय सुनील यादव, पिता सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें मोहनियां न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >