Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वारंट के तामीला के लिए पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान हाटा नगर निवासी स्व. रामजन्म शर्मा के पुत्र अंगद शर्मा के रूप में हुई है.
संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बावजूद नहीं मिली थी सफलता
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अंगद शर्मा लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कई बार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय की ओर से पहले इश्तेहार सह नोटिस जारी किया गया था.
Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
न्यायालय के निर्देश पर घर पर चस्पा किया गया था नोटिस
पुलिस ने न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया था. साथ ही निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना उसके परिजनों को भी दी गयी थी. इसके बावजूद निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया.
कुर्की वारंट के तामीला के दौरान घर में मिला अंगद शर्मा
आत्मसमर्पण नहीं करने के बाद न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किया गया. पुलिस कुर्की वारंट के तामीला के लिए आरोपी के घर पहुंची तो अंगद शर्मा वहीं मौजूद मिला. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तार आरोपी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण
