मुंडेश्वरी गेट के पास बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी

भभुआ-चैनपुर पथ पर मुंडेश्वरी गेट के पास शुक्रवार को एक बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भभुआ-चैनपुर पथ पर मुंडेश्वरी गेट के समीप शुक्रवार को बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है.

घायलों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी सुभाष यादव के 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव निवासी महंगू मुसहर के पुत्र दिनेश मुसहर और मुसाफिर मुसहर के पुत्र कृष्णा मुसहर के रूप में हुई है.

बताया गया कि पवन कुमार बाइक से मुंडेश्वरी की ओर जा रहा था. वहीं दिनेश मुसहर ई-रिक्शा चला रहा था और कृष्णा मुसहर उसके साथ ई-रिक्शा में सवार था. इसी दौरान मुंडेश्वरी गेट के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार पवन कुमार समेत ई-रिक्शा पर सवार दिनेश और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की.

पवन कुमार के परिजनों ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक और उसमें पहले से सवार युवक शराब के नशे में थे, जिसके कारण हादसा हुआ. हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >