Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने भैसुर और सास पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घर में रहने को लेकर हुआ विवाद
पीड़िता सरिता कुमारी, पत्नी राकेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके भैसुर हरेंद्र बिंद और सास उन्हें घर में नहीं रहने देना चाहते हैं. इसी विवाद को लेकर दोनों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.
ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव
सरिता कुमारी के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपितों से बचाया. घटना के बाद वह सीधे चैनपुर थाना पहुंचीं और पुलिस को लिखित शिकायत दी.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
