मनिहारी के धुरियाही पंचायत के सभी छह वार्ड बाढ़ से प्रभावित, विधायक ने नाव से पहुंचकर लिया जायजा

Kaimur News : मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बाढ़ प्रभावित धुरियाही पंचायत का दौरा किया और पीड़ितों की समस्याओं को जाना. क्षेत्र में 28 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं.

Kaimur News : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. सोमवार को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने नाव से धुरियाही पंचायत पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

धुरियाही पंचायत के सभी छह वार्ड बाढ़ की चपेट में

विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि धुरियाही पंचायत पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है. पंचायत के सभी छह वार्डों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि सोमवार को भी गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रभावित लोगों की परेशानी बनी हुई है.

डीएम से की बाढ़ प्रभावितों को अधिक सहायता देने की मांग

विधायक ने बताया कि बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी से बातचीत की गयी है. उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में लोगों को राहत मिल सके.

सरकारी नाव के संचालन पर निगरानी की जरूरत

मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी नावों का परिचालन किया जा रहा है, लेकिन कई बाढ़ पीड़ित इन नावों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने सरकारी नावों के संचालन और उपलब्धता पर निगरानी रखने की जरूरत बतायी, ताकि प्रभावित लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो.

सभी बाढ़ प्रभावितों के लिए सामुदायिक किचन चलाने की मांग

विधायक ने कहा कि मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन चलाया जाना चाहिए. उन्होंने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

विधायक के साथ कई लोग रहे मौजूद

जायजा लेने के दौरान युवा समाजसेवी चिन्मय अतीत सिंह, गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, आदित्य सिंह, कैलाश बिहारी उपाध्याय, विक्रम यादव, नौशाद, असफाक, हैदर अली, नजीर, अकमल, अमीर, आफन, इफ्तेखार आलम, अब्दुर रहमान, सलाम आदि मौजूद थे.

मनिहारी के धुरियाही मे पानी में घर | Prabhat Khabar Network

नये-नये गांवों में प्रवेश कर रहा बाढ़ का पानी

गंगा नदी का जलस्तर मनिहारी में लगातार बढ़ रहा है. जलस्तर बढ़ने के कारण नये-नये गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है. इससे बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं और ग्रामीणों के सामने आवागमन समेत कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं.

करीब 28,880 परिवार बाढ़ की चपेट में

अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि मनिहारी क्षेत्र में करीब 28,880 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : चैनपुर में पिता-पुत्र समेत तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

आवागमन के लिए चलायी जा रही सरकारी नाव

सीओ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है. इसके अलावा प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन भी चलाये जा रहे हैं, ताकि बाढ़ के दौरान भोजन की समस्या नहीं हो.

Also Read : मदुरना गांव में बच्चों से मारपीट का आरोप, पूछताछ करने पहुंचे पिता के साथ भी की मारपीट

सरकारी नावों पर लगाया जायेगा लाल झंडा और बैनर

प्रशासन की ओर से सरकारी नावों की पहचान के लिए उन पर लाल झंडा लगाया जायेगा. साथ ही नाव पर 'बिहार सरकार, निशुल्क नाव' का बैनर लगाया जायेगा. इससे बाढ़ पीड़ित सरकारी नावों की पहचान कर उनका निशुल्क उपयोग कर सकेंगे.

Also Read : मझुई गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >