कैमूर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर कर्मनाशा पुल से नीचे गिरा डंपर चालक, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

Karmanasha Bridge Accident : कैमूर जिले के यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित कर्मनाशा नदी पुल पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक के झटके से एक डंपर चालक पुल से नीचे गिर गया. गंभीर रूप से घायल चालक को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

Karmanasha Bridge Accident : कैमूर जिले के यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित कर्मनाशा नदी पुल पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक के झटके से एक डंपर चालक पुल से नीचे गिर गया. गंभीर रूप से घायल चालक को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Kaimur News : पुल पर खड़े डंपर से उतरते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव निवासी जवाहर मल्लाह के 32 वर्षीय पुत्र राजू मल्लाह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वह बालू लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. रविवार रात उसने खजुरा स्थित कर्मनाशा नदी पुल के पास एनएच-19 पर डंपर खड़ा कर उसमें ही विश्राम किया था.

अज्ञात ट्रक के झटके से पुल के नीचे गिरा चालक

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे राजू मल्लाह डंपर से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक के झटके से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे नदी की ओर गिर गया. हादसे के समय चालक का भाई भी वाहन में मौजूद था, जिसने घटना होते ही शोर मचाया.

वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद अन्य वाहन चालक और परिजन मौके पर पहुंचे. घायल चालक को तत्काल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके पैतृक गांव डहला लाया गया.

गांव में पसरा मातम

शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे डहला गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

Also Read : नवादा में प्रेम प्रसंग में कोचिंग शिक्षक की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने पर दो दोषियों को उम्रकैद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >