कैमूर में कर्मनाशा पुल के पास बालू लदा ट्रेलर जब्त; तीन पर FIR

कैमूर में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। दुर्गावती में बिना वैध दस्तावेजों के बालू ले जा रहे एक ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Kaimur Illegal Sand Transport : कैमूर जिले में अवैध बालू परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनन विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है. इसी क्रम में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के पास गुरुवार को औचक छापेमारी की गई, जहां बिना वैध कागजात के बालू ढो रहे एक ट्रेलर को पकड़कर जब्त कर लिया गया.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

छापेमारी के दौरान खनन विभाग की टीम होमगार्ड बल के साथ मौके पर मौजूद थी. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रेलर को आते देख टीम ने उसे रोककर जांच की. चालक से बालू परिवहन से संबंधित चालान और अन्य कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

Kaimur News : चालक, उपचालक और मालिक पर केस

दस्तावेज नहीं मिलने पर खनन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त कर लिया. बाद में वाहन को अभिरक्षा में लेकर कैमूर ढाबा संचालक को सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले में ट्रेलर चालक मनोज कुमार और उपचालक सोनू कुमार, दोनों निवासी अरारी थाना साहेबगंज जिला चंदौली, के साथ-साथ वाहन मालिक के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

illegal mining : राजस्व को नुकसान का मामला

खनन निरीक्षक ने बताया कि बिना वैध चालान के बालू परिवहन किए जाने से सरकार के राजस्व को सीधा नुकसान पहुंचता है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जा सके.

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: कैमूर: कुदरा में अवैध शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर महुआ और उपकरण के साथ धंधेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mainuudin sah

Published by: Raginisharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >