Kaimur News : थम गयी सोने-चांदी की रफ्तार, आलू-प्याज व लहसुन के भाव भी बदले

Kaimur News शादियों और लग्न के सीजन के कारण कैमूर जिले के सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है . हालांकि, आज मंगलवार को बाजार से राहत की खबर है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : शादियों और लग्न के सीजन के कारण कैमूर जिले के सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है . हालांकि, आज मंगलवार को बाजार से राहत की खबर है . जिले में सोने और चांदी के दाम स्थिर रहने की संभावना है . पिछले एक सप्ताह से चांदी की कीमतें थमी हुई थीं, लेकिन हाल ही में इसमें भारी तेजी देखी गई थी . रविवार और सोमवार को चांदी के भाव में जोरदार बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन आज मंगलवार को कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है .

जानिए आज क्या हैं सोने और चांदी के भाव

स्वर्ण व्यवसायी और रस्तोगी आभूषण भंडार के प्रोपराइटर राजू रस्तोगी के अनुसार, लग्न शुरू हो जाने के कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है . मंगलवार को जिले में सराफा बाजार के संभावित रेट इस प्रकार हैं:

24 कैरेट सोना : ₹1,44,090 प्रति 10 ग्राम (बीते कल यह ₹1,44,100 था) .

22 कैरेट सोना : ₹1,31,590 प्रति 10 ग्राम .

18 कैरेट सोना : ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम .

चांदी (कच्ची) : ₹2,60,900 प्रति किलोग्राम .

चांदी के जेवर : ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

चांदी के बर्तन : ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) .

मंडी अपडेट, हरी सब्जियां हुईं सस्ती

दूसरी ओर, कैमूर की गल्ला और सब्जी मंडी में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में अब तेजी दिखने लगी है . हालांकि, राहत की बात यह है कि लहसुन की बेतहाशा बढ़ती कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है . आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में इस समय केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू जैसी चीजों में ही तेजी है . बाहर से आने वाली हरी सब्जियों के दाम अब गिर रहे हैं, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है . हालांकि, उनका कहना है कि गर्मी और बढ़ने पर जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो दाम एक बार फिर बढ़ सकते हैं.

आज का मंडी भाव 

अनाज और दालें

गेहूं : ₹2,200 से ₹2,500 .

धान (सामान्य) : ₹1,800 से ₹2,100 .

चना : ₹4,800 से ₹5,400 .

मसूर : ₹5,500 से ₹6,200 .

अरहर : ₹6,500 से ₹7,500 .

सरसों : ₹5,000 से ₹5,800 .

थोक सब्जी मंडी 

आलू (मंडी) : ₹960 से ₹1,055 .

प्याज (मंडी) : ₹1,800 से ₹2,800 (आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के दाम गिरने की संभावना है) .

लहसुन : ₹800 से ₹1,000 (क्वालिटी के अनुसार हल्की बढ़त के साथ) .

फुटकर सब्जी बाजार की शुरुआती कीमतें

आलू : ₹740 से ₹960 

प्याज : ₹1,480 से ₹1,660 

टमाटर: ₹480 से ₹660

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >