कैमूर : बीईओ ने करवन्दिया विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, 100 % बच्चों को यूनिफॉर्म में देख जताई खुशी

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने जगरिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करवन्दिया का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुशासन देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया.

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने जगरिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करवन्दिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का गहन अवलोकन किया. विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और स्वच्छता व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. जांच के दौरान पाया गया कि सभी विद्यार्थी निर्धारित पोशाक में उपस्थित थे. बिहार एफआरएस ऐप पर उपस्थिति की जांच में 94 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज मिली. साथ ही पूर्व के दिनों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया.

शैक्षणिक गतिविधियों और अभिलेखों की जांच

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान पाठ टीका, शिक्षक उपस्थिति पंजी, अवकाश पंजी तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया. उन्होंने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था एवं विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया. विद्यालय में पीबीएल पद्धति के माध्यम से कराई जा रही पढ़ाई तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न शैक्षणिक आकृतियों की भी उन्होंने सराहना की. विद्यालय में स्थापित स्वचालित घंटी, सेंसर आधारित बल्ब, किचन गार्डन एवं हरे-भरे बाग-बगीचे को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में विकसित की गई व्यवस्थाएं अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी विद्यालयों को इससे सीख लेनी चाहिए.

प्रधानाध्यापक के कुशल नेतृत्व की सराहना

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमार ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों में ग्रामीणों का सहयोग एवं शिक्षकों का समन्वय महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कुशल नेतृत्व की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है.

Also Read: कैमूर में लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर गिरेगी गाज : ई-शिक्षाकोष पर डाटा एंट्री नहीं होने पर BEO का अल्टीमेटम, 24 घंटे में काम नहीं तो कटेगा वेतन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >