Kaimur News : हल्की बारिश के बाद भी थम नहीं रहा उमस का टॉर्चर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Kaimur News कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच अब छिटपुट बारिश ने दस्तक तो दी है, लेकिन इससे लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही बेहिसाब गर्मी के बीच अब छिटपुट बारिश ने दस्तक तो दी है, लेकिन इससे लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. आसमान में बादलों की आवाजाही और गुरुवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी और उमस अपने चरम पर है. मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को भी स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है. दिन में बादलों की ओट से निकलने वाली तेज धूप और उमस लोगों को जमकर परेशान करेगी.

पुरवा हवा और 73% आर्द्रता ने छुड़ाए पसीने

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जिले में लगातार पुरवा हवा चल रही है. हवा में आर्द्रता (नमी) का स्तर 73 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है, जिसके कारण पसीने वाली चिपचिपी गर्मी और उमस बरकरार है. हालांकि, दिनभर आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही से धूप की तपिश में थोड़ी कमी जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन उमस से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है.

शुक्रवार को कैसा रहेगा तापमान और हवा का रुख

मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार की तीखी गर्मी पड़ने की संभावना जताई है. आज शुक्रवार को जिले की संभावित मौसमी स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी:

मौसम के मानक संभावित स्थिति और आंकड़े

अधिकतम तापमान लगभग 38 से 40 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान लगभग 28 से 30 डिग्री सेल्सियस

हवा की रफ्तार 5 से 08 किलोमीटर प्रति घंटा

हवा की दिशा पूरब से पश्चिम की ओर

आर्द्रता (हवा में नमी) 73 प्रतिशत से अधिक🌥️

सुबह-शाम राहत, दोपहर में आफत

शुक्रवार को सुबह और शाम के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम थोड़ा सामान्य लगेगा. हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी. इसके बावजूद, दोपहर के समय उमस का ग्राफ ऊपर चढ़ेगा. मौसम विभाग का साफ कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी इस वीकेंड (सप्ताह के अंत) तक लोगों को गर्मी के इस टॉर्चर से पूरी राहत मिलने वाली नहीं है

मरीजों और आम लोगों के लिए सलाह: उमस भरी गर्मी में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और हल्के सूतीकपड़ेपहनें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >