Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : शादियों और त्योहारी सीजन की मांग के चलते कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. आज रविवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 3,220 रुपये और चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की भारी बढ़त दर्ज की गई है. दरअसल, चांदी के भाव में पिछले एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन अब इसमें एक बार फिर बड़ी तेजी देखी जा रही है.
24 कैरेट सोना ₹1,47,160 के पार, चांदी भी हुई महंगी
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, रविवार को आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है. वहीं, इससे ठीक एक दिन पहले सोने का भाव 1,43,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी आई है, जिससे आज चांदी का भाव 2,71,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
कैमूर में आज सोने और चांदी के अलग-अलग रेट
आभूषण/धातु शुद्धता/प्रकार आज का संभावित भाव (
सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट ₹1,47,160
सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट ₹1,30,590
सोना (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट ₹1,16,000
चांदी (प्रति किलोग्राम) शुद्ध चांदी ₹2,71,100
चांदी के जेवर प्रति 10 ग्राम ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)
चांदी के बर्तन प्रति 10 ग्राम ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)
अभी और बदल सकते हैं दाम
स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, वैश्विक बाजारों के रुख और स्थानीय मांग की वजह से सोने व चांदी के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को सलाह है कि वे बाजार के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें.
भभुआ मंडी में अनाज के भाव
सर्राफा बाजार के साथ-साथ भभुआ की मुख्य मंडी में अनाज और दालों के थोक व खुदरा भाव स्थिर बने हुए हैं. आज के प्रमुख दाम इस प्रकार हैं:
अनाज-दाल का प्रकार भाव (रुपये प्रति क्विंटल) गोविंद भोग चावल ₹10,000- ₹12,000 अरहर दाल ₹10,800- ₹11,000 मूंग दाल ₹7,800- ₹8,450 चना दाल ₹7,250 – ₹8,450 मसूर दाल ₹6,300 – ₹6,750 सरसों ₹5,400- ₹5,850 कतरनी चावल ₹3,500 – ₹3,700 मंसूरी चावल ₹2,650 – ₹2,900 गेहूं ₹2,400 – ₹2,700 सब्जी मंडी का ताजा हाल भभुआ की सब्जी मंडी में आज लहसुन, नींबू और टमाटर के तेवर कड़े नजर आ रहे हैं, जबकि हरी सब्जियां सामान्य दाम पर उपलब्ध हैं:
लहसुन : ₹200 प्रति किलो
नींबू : ₹140 प्रति किलो
टमाटर : ₹50 – ₹60 प्रति किलो
खीरा:₹50 प्रति किलो
प्याज / बैगन / करेला:₹40 प्रति किलो
नेनुआ / भिंडी / लौकी:₹30 प्रति किलो
परवल:₹20 प्रति किलो
आलू:₹12 प्रति किलो
