Kaimur Kudra Police Special Drive : कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 9 इस्तेहार अधिपत्रों का तामील कराया गया, एक कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया और शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
Kaimur News: 9 इस्तेहार तामील, एक कुर्की वारंट का निष्पादन
कुदरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत न्यायालय से जारी 9 इस्तेहार अधिपत्रों का तामील कराया. इसके साथ ही एक कुर्की वारंट का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
शराब सेवन के आरोप में दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पचरा गांव निवासी राजेश कुमार और रितेश कुमार, दोनों पिता कन्हैया सिंह, के रूप में हुई है. दोनों की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई.
एक आरोपित के घर चस्पाया गया इस्तेहार
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पचरा गांव निवासी रवि कुमार, पिता मुखन प्रसाद सिंह, के विरुद्ध इस्तेहार चस्पा किया. संबंधित अभियुक्त को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. समय पर उपस्थित नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस के अनुसार न्यायालय से निर्गत वारंट, कुर्की और इस्तेहारों के त्वरित निष्पादन के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य फरार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराना, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है.
