शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर हुआ माल्यार्पण

सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित विभिन्न महापुरुषों और क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया.

भभुआ सदर. सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित विभिन्न महापुरुषों और क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया. इसमें पटेल चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल, जयप्रकाश चौक स्थित जयप्रकाश नारायण, एकता चौक स्थित महात्मा गांधी, राजेंद्र सरोवर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद व बाबा साहेब आंबेडकर, टाउन हाइस्कूल पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा सहित रणविजय चौक स्मारक व कैमूर स्तंभ भी माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर काफी संख्या में शहर के सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, बुद्धिजीवी, युवा और विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इनसेट डीएम ने समाहरणालय व पुलिस लाइन में एसपी ने किया झंडोत्तोलन भभुआ सदर. गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के मुख्य आयोजन के अलावा सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व स्कूल कॉलेज सहित चौक-चौराहों पर भी सोमवार को 77 वें गणतंत्र का झंडा फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी गयी. इस मौके पर सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज अनुराग, जिला समाहरणालय पर डीएम नितिन कुमार सिंह, पुलिस लाइन में एसपी हरिमोहन शुक्ल, डीडीसी कार्यालय पर डीडीसी दिव्यज्योति, एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम अमित कुमार, एसडीपीओ कार्यालय पर एसडीपीओ मनोरंजन भारती, जिला पर्षद कार्यालय पर जिप अध्यक्ष रिंकी सिंह, नगर पर्षद में नप अध्यक्ष विकास तिवारी व नगर थाना में इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा सदर अस्पताल में सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक आदि ने भी झंडोत्तोलन किया. सोमवार को जगजीवन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेहतर परेड और कदमताल पर प्रभारी मंत्री ने परेड में शामिल पुलिस बलों को पुरस्कृत भी किया. बेहतर परेड पर प्रथम पुरस्कार डीएवी स्कूल के रंगरूटों को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >