पटवन के विवाद में बुजुर्ग को मारी थी गोली, आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

कैमूर के नावागांव में खेत की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग पर पटवन के विवाद में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

Kaimur News : कैमूर स्थानीय थाना क्षेत्र के नावागांव में खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को पटवन के विवाद में गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपी मुजान गांव निवासी अजय सिंह के पुत्र अरविंद कुमार बताया जाता हैं. आरोपी की निशानदेही पर उसके मड़ई से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है. बताया जाता है कि नावागांव निवासी रामदुलार सिंह (70) मंगलवार की रात खेत में पटवन करने के बाद वहीं सो रहे थे. इसी दौरान गोली मार घायल किया गया था. जिस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि वृद्ध को पटवन की विवाद में गोली मारी गई थी. जिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी निशान देही पर उपयोग की गई अवैध हथियार को बरामद किया गया है. इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज पर आगे कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >