कैमूर : एएनसी शिविर में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान पर जोर, महिलाओं को मिली स्वास्थ्य सलाह

Kaimur News : कैमूर के चांद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी दिवस पर गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया.

Kaimur News : कैमूर के चांद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी दिवस के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराईं. साथ ही सुरक्षित मातृत्व और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया.

संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान करना है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान कर संबंधित महिलाओं का नियमित फॉलोअप किया जाता है, जिससे गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके.

मां और शिशु रहेंगे सुरक्षित

उन्होंने बताया कि समय-समय पर जांच, आवश्यक दवाइयों का सेवन, संतुलित आहार तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं तथा सुरक्षित एवं बेहतर प्रसव सुनिश्चित किया जा सकता है. शिविर में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन, टीकाकरण तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में भी जागरूक किया.

Also Read: कैमूर में लापरवाह प्रधानाध्यापकों पर गिरेगी गाज : ई-शिक्षाकोष पर डाटा एंट्री नहीं होने पर BEO का अल्टीमेटम, 24 घंटे में काम नहीं तो कटेगा वेतन



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Birju prasad

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >