जहानाबाद : बंधुगंज में ढाई किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, घोसी पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

घोसी पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने मिशन चबूतरा के तहत छापेमारी कर बन्धुगंज से दो तस्करों को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग जहानाबाद की संयुक्त टीम ने बंधुगंज में छापेमारी कर ढाई किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मिशन चबूतरा के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.

गुप्त सूचना पर बंधुगंज में हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगंज क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद मद्य निषेध जहानाबाद एवं घोसी पुलिस की संयुक्त टीम ने बंधुगंज में छापेमारी की.

संदिग्ध अवस्था में पकड़े गये दो लोग

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नागेंद्र पंडित एवं सुरेंद्र पंडित को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी लेने पर दोनों के पास से गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है.

नागेंद्र के पास से एक किलो गांजा बरामद

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नागेंद्र पंडित के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ. वहीं, सुरेंद्र पंडित के पास से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया. दोनों के पास से बरामद गांजे का कुल वजन ढाई किलो बताया गया है.

घोसी थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को घोसी थाना लाया गया, जहां बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. इस मामले में घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

गांजा कहां से आया, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां-कहां खपाने की तैयारी थी. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. गुप्त सूचना के आधार पर ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीद जतायी जा रही है.

पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >