शहीद जवान शुभम कुमार का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा पैतृक गांव

Jahanabad News: असम के जोरहाट एयरबेस में हुए विमान हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव बनवरिया लाया जाएगा. शहीद के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव और जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Jahanabad News: (अशोक कुमार की रिपोर्ट)
असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव बनवरिया पहुंचेगा. शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है.

बिहटा एयरपोर्ट से गांव तक श्रद्धांजलि यात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह 11 बजे जोरहाट से बिहटा के लिए रवाना होगा. दोपहर करीब 1:50 बजे बिहटा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बनवरिया लाया जाएगा.

रास्ते में दी जाएगी श्रद्धांजलि

तिरंगे में लिपटा शुभम कुमार का पार्थिव शरीर

बिहटा से बनवरिया जाने के दौरान जहानाबाद के अरवल मोड़ सहित कई प्रमुख स्थानों पर लोग शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं.

उच्च विद्यालय परिसर में अंतिम सलामी

पार्थिव शरीर को बनवरिया गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में रखा जाएगा, जहां भारतीय वायुसेना के अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी. इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

गांव में शोक और गर्व का माहौल

शहीद शुभम कुमार की शहादत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं अपने वीर सपूत पर लोगों को गर्व भी है. ग्रामीण सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए जुटने की तैयारी कर रहे हैं. बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे.

विमान हादसा

विमान हादसे में हुई थी शहादत

गौरतलब है कि असम के जोरहाट एयरबेस में हुए एएन-32 विमान हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार सहित पांच वायुसेना कर्मियों की मौत हो गई थी. शुभम कुमार जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गांव के निवासी थे. उनकी शहादत की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई थी.

ALSO READ: असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >