अतिक्रमण हटा जब्त किया सामान

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर का सौदर्यीकरण और सड़क जाम का निराकरण करने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. गुरुवार को अपराह्न करीब चार बजे अभियान चलाया गया़ शहर के अरवल मोड़ और काको मोड़ के समीप एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर का सौदर्यीकरण और सड़क जाम का निराकरण करने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. गुरुवार को अपराह्न करीब चार बजे अभियान चलाया गया़ शहर के अरवल मोड़ और काको मोड़ के समीप एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, डीटीओ एनके वर्णवाल और नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह, सशस्त्र बलों के साथ अरवल मोड़ पर पहुंचे और एनएच पर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा लगायी गयी फुटपाथी दुकानों को हटाया गया.

इस दौरान अनधिकृत रूप से सड़क का अतिक्रमण कर रोड पर व्यवसाय करने के आरोप में तीन सब्जी विक्रेताओं को हिरासत में लिया गया. इसके बाद अधिकारियों की टीम काको मोड़ के समीप अभियान चलाया. इधर अधिकारियों की टीम के जाने के बाद अरवल मोड़ पर कुछ विक्रेताओं ने सड़क जाम कर एनएच पर परिचालन कुछ देर के लिए बाधित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और सड़क जाम को समाप्त कराया गया.

शहर में अतिक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए अधिकारियों के द्वारा लगातार यहां अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आदत से मजबूर लोग पुन: सड़क पर दुकानें सजा देते हैं. ऐसी हालत में सड़क संर्कीण हो जाने की वजह से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. प्रशासन के द्वारा बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद अतिक्रमणकारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर अधिकारियों ने अभियान के तहत सामान जब्त करना शुरू किया है. और स्पष्ट कहा है कि एनएच पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने की कतई इजाजत नहीं दी जायेगी. अभियान आगे भी चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन