एक वोट से बची कागेश्वर उपमुखिया की कुर्सी

प्रखंड के कागेश्वर पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. मंगलवार को करायी गयी वोटिंग में उप मुखिया कारू रविदास एक वोट से अपनी सीट बचाने में सफल रहे.

खैरा. प्रखंड के कागेश्वर पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. मंगलवार को करायी गयी वोटिंग में उप मुखिया कारू रविदास एक वोट से अपनी सीट बचाने में सफल रहे. गौरतलब है कि कागेश्वर पंचायत के अमित कुमार दुबे ने वर्तमान उपमुखिया कारू रविदास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. इसे लेकर मंगलवार को वोटिंग कराई गई. पंचायत के सभी 15 वार्ड सदस्यों में से 13 वार्ड सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. वोटिंग के दौरान एडीएम रामदुलार राम, खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती, पंचायत सचिव रणजीत कुमार एवं पंचायत की मुखिया अनु कुमारी उपस्थित थी. इस दौरान वर्तमान उप मुखिया कारू रविदास के पक्ष में 8 मत पड़े, जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले अमित कुमार दुबे के पक्ष में छह मत पड़े. एक मत रद्द हो गया इस प्रकार कारू रविदास उप मुखिया के पद पर बरकरार बनें रहे. उन्हें उप मुखिया पद के लिए प्रमाण पत्र दिया गया. उक्त उप मुखिया को एडीएम जमुई एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर पंचायत के दर्जनों लोग उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >