नारकीय जीवन जीने को विवश हैं पतसंडा पंचायत के वार्ड-11 के लोग

पतसंडा पंचायत के वार्ड 11 की गलियों में जल निकासी के लिये बनाया गया नाला क्षतिग्रस्त हो चुका है. स्थिति यह है कि नाले में कचरे के ढेर लगा हुआ है. कई जगहों से नालियों का प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं.

गिद्धौर. पतसंडा पंचायत के वार्ड 11 की गलियों में जल निकासी के लिये बनाया गया नाला क्षतिग्रस्त हो चुका है. स्थिति यह है कि नाले में कचरे के ढेर लगा हुआ है. कई जगहों से नालियों का प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं. वार्ड की मुख्य सड़क से किनारे से होकर गुजरने वाला नाला में जलजमाव से व दुर्गंध से लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं. वहीं आने-जाने में भी लोग को परेशानी झेलनी पड़ती है. ग्रामीण प्रमिला देवी, माला देवी, रिंकी देवी,राधा देवी, सुनीता देवी, सरयुग राम, नरेश राम, बासुकी राम, बैजनाथ राम, अनिल रावत, लाला राम, केदार राम, उमेश राम, गोरे राम, मुड़ो राम, रामजी राम सहित दर्जनों वार्डवासियों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन करने में दिक्कत हो रही है. घर से निकलना दूभर हो गया है. यह स्थिति पिछले कई वर्ष से यहां बनी हुई है. वार्ड के लोगों का यह भी कहना है कि नाले का पानी बरसात के दिनों में उनके घरों में चला जाता है. वार्ड में होनेवाले जलजमाव से ग्रामीण वार्ड वासियों के बीच संक्रमित हो बीमार होने का खतरा बना रहता है. वार्ड वासियों ने इस मूलभूत समस्या के निदान को ले जन प्रतिनिधि व पदाधिकारियों से मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >