टीबी मरीजों को बांटा गया पोषणयुक्त आहार

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज जमुई जिला के खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

खैरा. टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज जमुई जिला के खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अमित आनंद ने की, जिसमें निक्षय मित्र साकेत कुमार भालोटिया, राजीव रंजन भालोटिया, हिमांशु शेखर और दयानंद यादव द्वारा टीबी से ग्रसित 15 मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पोषणयुक्त आहार वितरित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि सभी टीबी रोगियों को छह माह तक नियमित पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा. उन्होंने संकल्प लिया कि पूरे खैरा प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जायेंगे. इस कार्यक्रम में वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक नवीन कुमार, टीबी अलर्ट इंडिया के जिला संयोजक सुभाष यादव, नोडल पदाधिकारी डा. रास बिहारी तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >