जमुई में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी, यहां देखें पूरी शिड्यूल

Jamui Sadar Hospital OPD List: जमुई सदर अस्पताल में आज विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और महिला वार्ड तक मरीजों के इलाज के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

Jamui Sadar Hospital OPD List: सदर अस्पताल जमुई में बुधवार को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, आर्थो, आई, डेंटल, टीबी और पीडिया समेत कई विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर में भी अलग-अलग पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

ओपीडी में मरीजों के इलाज के लिए तैयार

पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम और दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह मरीजों को देखेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद और आई ओपीडी में डॉ थनीष कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष मरीजों का इलाज करेंगे.

टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार और पीडिया ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार की तैनाती की गई है. वहीं सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्यूजंय कुमार मरीजों का उपचार करेंगे.

ओटी और इमरजेंसी में भी व्यवस्था मजबूत

अस्पताल प्रशासन की ओर से आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम और जेनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज मौजूद रहेंगे. एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ प्रतिक प्रिया मरीजों की निगरानी करेंगे. दूसरी पाली में डॉ अमित रंजन की ड्यूटी तय की गई है.

इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ अंशुल अनुराग, दूसरी पाली में डॉ अमित कुमार और तीसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मरीजों का इलाज करेंगे.

महिला ओपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ खुश्बू कुमारी और तीसरी पाली में डॉ स्निग्धा की ड्यूटी लगाई गई है. इससे महिला मरीजों को पूरे दिन इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार की तैनाती की गई है.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >