जमुई. शहर के महाराजगंज स्थित व्यवसायी संघ कार्यालय में बुधवार को जमुई व्यवसायी संघ की महत्वपूर्ण बैठक की गई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. अध्यक्ष व महासचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में मार्गदर्शक मंडल के निर्देशों के अनुरूप संघ के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे व्यावसायिक क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा. हर क्षेत्र में 11 सदस्यीय कार्यसमिति बनाई जाएगी, जिसमें 5 उपाध्यक्ष, 5 सचिव व अन्य सदस्य शामिल होंगे. इन समितियों के गठन से संगठनात्मक कार्यों में तेजी और समन्वय बेहतर होने की उम्मीद जतायी गयी. संघ ने व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब संगठन जमीनी स्तर पर और सक्रिय भूमिका निभायेगा. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी पहचान और भागीदारी सुनिश्चित हो सके. बैठक में कोषाध्यक्ष चंद्रकांत भगत, उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद वर्णवाल, दिलीप साह, मो. अशरफ खान, अरुण साहा, सचिव रवि केशरी, अंजन रजक, बिकाश कुमार केशरी, अनुज कुमार भगत समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा संतोष सिंह, फकीरा साह, सचिन मालाकार, अजीत कुमार (मुन्ना), मो. अमन, मुन्ना भगत, बिकास गुप्ता, बमबम ठाकुर, मो गुड्डू, मनोज कुमार आनंद, सूरज कुमार, मो इरशाद आलम और मो फिरोज उर्फ डीसु सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए और संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए सभी से सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई.
व्यवसायी संघ ने संगठन विस्तार करने का लिया फैसला
शहर के महाराजगंज स्थित व्यवसायी संघ कार्यालय में बुधवार को जमुई व्यवसायी संघ की महत्वपूर्ण बैठक की गई.
