गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर–झाझा मुख्य मार्ग पर बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. घटना गंगरा स्थित गांधी आश्रम के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. घायलों में गंगरा गांधी आश्रम निवासी लक्ष्मण रावत (पिता- रमेश रावत) और बंधौरा गांव निवासी बिनय रावत (पिता- कृष्णा रावत) है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर पहुंचाया. यहां लक्ष्मण रावत को सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
गिद्धौर-झाझा मार्ग पर हादसा, दो युवक घायल
थाना क्षेत्र के गिद्धौर–झाझा मुख्य मार्ग पर बीते बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये.
