झाझा. रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल व बनारस- कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जानकारी देते हुए आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति–रक्सौल स्पेशल आगामी 13 अप्रैल और 25 मई के बीच प्रत्येक सोमवार को सुबह 08:15 बजे तिरुपति से खुलेगी. अपनी यात्रा के तीसरे दिन शाम 05:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल–तिरुपति स्पेशल आगामी 16 अप्रैल से 28 मई के बीच प्रत्येक गुरुवार को सुबह 03:15 बजे रक्सौल से खुलेगी. अपनी यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को सुबह 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान 7-7 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य, द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी. पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 05048 बनारस–कोलकाता स्पेशल ट्रेन आगामी 14 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे बनारस से खुलेगी. अपनी यात्रा के अगले दिन बुधवार को सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता–बनारस स्पेशल ट्रेन आगामी 15 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच प्रत्येक बुधवार को सुबह 08:25 बजे कोलकाता से खुलेगी. अपनी यात्रा के अगले दिन गुरुवार को सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप लगायेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी. उक्त दोनों स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू होने की तिथि की घोषणा जल्द ही की जायेगी.
तिरुपति और रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने आने वाली गर्मियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल व बनारस- कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
