भागलपुर. जमुई के कुंदर नदी के किनारे बालू के नीचे दफन की गयी महिला की सिर कटी अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज नौलखा में किया गया. जमुई आदर्श थाना की पुलिस ने बताया कि महिला का शव मंगलवार की सुबह बरामद किया गया था. महिला लाल ब्लाउज और लाल पेटिकोट में थी. स्थानीय अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद जमुई पुलिस शव लेकर जमुई के लिए रवाना हो गयी थी.
सिर कटी लाश का हुआ पोस्टमार्टम
जमुई के कुंदर नदी के किनारे बालू के नीचे दफन की गयी महिला की सिर कटी अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज नौलखा में किया गया.
