झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि होली पर्व को लेकर ट्रेन से शराब ले जाने की जानकारी मिली. छापेमारी में ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक झोला लावारिस अवस्था में पाया गया. तालाशी में झोले व एक ट्रॉली बैग सेअंग्रेजी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब व अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
