जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया.

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्र के दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर न्याय की गुहार लगायी. डीएम ने मौके पर पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया. इसके साथ ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया और कुछ मामलों को विभाग को अग्रसारित कर अबिलंब विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना , विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनवाड़ी, गैर मजरूआ, बिजली एवं अन्य से संबंधित मामले आये. डीएम ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि जनता को कठिनाइयों से उबारना ही उनका मुख्य मकसद है. सरकार की राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले इसके लिए कारगर कदम उठाये जा रहे हैं. जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें. डीएम ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >