14 को खत्म हो रहा खरमास, मांगलिक कार्य 16 से होंगे शुरू : पंडित मनोहर आचार्य

खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, इसी दिन सूर्य देव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे.

जमुई. खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है, इसी दिन सूर्य देव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. 15 अप्रैल को जुड़शीतल का पर्व मनाया जायेगा. 16 अप्रैल से मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे. सूरज के मेष राशि में गोचर को मेष संक्रांति कहा जाता है. मेष संक्रांति के दिन ही सतुआनी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शतभिषा नक्षत्र, शुक्ल योग, सिद्ध योग एवं अतिशुभकारी त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित मनोहर आचार्य ने बताया कि ऐसे उत्तम संजोग में धर्म कार्य करना मंगलकारी होगा. सनातन धर्मावलंबी इस दिन सूर्य देव की कृपा पाने और पितरों को संतुष्ट करने के लिए सत्तू, गुड़, चना, पंखा, मिट्टी के घड़े में पानी, आम, मौसमी फल आदि दान करेंगे. जुड़शीतल पर्व का मिथिला में काफी महत्व है. यह पर्व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र एवं ब्रह्म योग में मनाया जाएगा. इस दिन रात में मिट्टी के घड़े या शंख में जल रखकर प्रातः काल बड़े बुजुर्ग घर के सभी सदस्यों के ऊपर छींटा देते हैं. मान्यता है कि जल के छींटे से तन मन और मस्तिष्क में शीतलता तथा आरोग्यता की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवियोग का विशेष संजोग भी बनेगा. इस दिन खरीदारी का शुभ संजोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार इस तिथि पर किए गए दान और पुण्य का फल कभी समाप्त नहीं होता है. भविष्य पुराण के अनुसार इसी दिन सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुआ था. लोग इस दिन सोना, चांदी, वाहन और भूमि की खरीदारी को शुभ मानते हैं. 25 तारीख को सिद्ध योग में जानकी नवमी मनाई जाएगी. रवि योग और सिद्ध योग में जानकी नवमी मनाई जाएगी. मिथिला समेत पूरे देश में माता सीता का प्राकाट्योत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी. इसके बाद एक मई को बुद्ध पूर्णिमा के साथ वैशाख मास का समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >