सड़क पर गिरा लिप्ट्स का पेड़, आवागमन बाधित

गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बंधन बैंक के समीप रविवार सुबह एक लिप्टस का पेड़ अचानक सड़क के बीचों बीच गिर गया.

गिद्धौर. गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बंधन बैंक के समीप रविवार सुबह एक लिप्टस का पेड़ अचानक सड़क के बीचों बीच गिर गया. इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया. इस दौरान राहगीरों को कठिनाई का सामना करना पडा़. हालांकि जिस समय पेड़ गिरा उस वक्त सड़क पर ज्यादा भीड़ नही थी. इस दौरान आधे घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटवा कर यातायात को सामान्य कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >