हाजीपुर : दिया जलाने गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में गई जान

Vaishali Snakebite News : वैशाली जिले के महनार में रविवार शाम एक 55 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। दीया जलाने के दौरान अंधेरे में जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

Vaishali Snakebite News : वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या-02 में रविवार की शाम सर्पदंश (सांप के काटने) से एक 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान प्रमीला देवी (पति लखेन्द्र राय) के रूप में हुई है. इस अचानक हुई घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है.

दीया जलाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम प्रमीला देवी अपने घर के अंदर दीया जलाने के लिए गई थीं. इसी दौरान अंधेरा होने के कारण उन्हें किसी विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गईं.

अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

सांप के काटने की भनक लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. परिवार के लोग आनन-फानन में उनकी जान बचाने के लिए उन्हें इलाज हेतु मुजफ्फरपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन जहर का असर इतना तेज था कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का रोना देखकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना

इस दर्दनाक घटना की सूचना तुरंत अब्दुल्ला चौक ओपी की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई.

नागरिक संघर्ष मोर्चा ने की मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह 'गुल्लू' तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित सरकारी मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है.

Also Read : हाजीपुर : महुआ में स्कूल नामांकन के दौरान भटका 5 साल का मासूम, दो घंटे में परिवार से मिला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >