Hajipur News: राजस्व कर्मचारी के ऑफिस में छापेमारी, लाखों रुपये नकद और दस्तावेज जब्त, तीन हिरासत में

Hajipur News: एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार नगर परिषद कार्यालय के बजाय किराये के मकान में अपना कार्यालय चला रहा है. आम जनता उन्हें सरकारी कार्यालय में ढूंढती थी, जबकि वह संजय सिंह के घर बैठकर दाखिल-खारिज और अन्य भूमि संबंधी कार्य कर रहे थे.

Hajipur News: लालगंज में राजस्व कर्मचारी के निजी ऑफिस पर हाजीपुर सदर एसडीओ की छापेमारी में लाखों रुपये नकद, जमीन संबंधित दस्तावेज, कई मोबाइल और लैपटॉप को जब्त किया गया है. इस मामले में आरोपित राजस्व कर्मचारी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. जब्त किये गये मोबाइल की जांच में कई चैट भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बरामद कैश

क्या-क्या बरामद हुआ

लालगंज के एक राजस्व कर्मचारी के लिए विरुद्ध जिला प्रशासन को अनियमितता और गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर बुधवार को सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा सिट्ठा में राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार के किराये के आवास पर छापेमारी की. वहां मकान मालिक संजय सिंह के कमरे में वह अवैध रूप से अपना निजी कार्यालय चला रहा था. छापेमारी में तीन लाख आठ हजार चार सौ रुपये, जमीन संबंधी दस्तावेज और कई मोबाइल बरामद किये गये.

छापेमारी के दौरान की तस्वीर

इसे भी पढ़ें: बिहार दौरे से पहले लालू यादव के सांसद से मिले अमित शाह, बंद कमरे में किस मुद्दे पर हुई बात

छापेमारी में कौन-कौन शामिल

छापेमारी के दौरान राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया. घर में जमीन संबंधी कई अहम दस्तावेज भी मिले, जिससे अनियमितता की पुष्टि होती है. बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के अलावा लालगंज प्रखंड की बसंता जहानाबाद और सररिया पंचायत के प्रभार में है. छापेमारी के दौरान लालगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस शैलजा, एसडीपीओ गोपाल मंडल, सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णानंद झा, बीडीओ नीलम कुमारी, सीओ स्मृति साहनी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

जांच जारी

एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि नकद रुपये, दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप को जब्त किया गया है. इसकी जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गये तीनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और अवैध कार्यों में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >